{"_id":"68ab4d93c0b9af7199012478","slug":"teen-dies-after-drowning-in-ami-river-while-bathing-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-137406-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नहाते समय आमी नदी में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नहाते समय आमी नदी में डूबने से किशोर की मौत
Sun, 24 Aug 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
आमी नदी मे किशोर के डूबने की सूचना पर लगी भीड़
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत कबीर चौरा स्थित पंचवटी शिव मंदिर आमी नदी घाट पर रविवार सुबह नहाते समय दिल्ली के नंद नगरी थाना अंतर्गत ताहिरपुर निवासी 16 वर्षीय अभिजीत की डूबने से मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी में किशोर की तलाश कराना शुरू किया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को नदी से निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार अभिजीत पुत्र विनोद रविवार की सुबह अपने छोटे भाई सूरज के साथ कबीर चौरा स्थित पंचवटी शिव मंदिर घाट पर आमी नदी में नहा रहा था। इसी बीच अभिजीत नदी में डूबने लगा। जिसको देखकर छोटे भाई ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंचे सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद असअद ने घटना की सूचना मगहर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दीवान ओमप्रकाश राय व सिपाही अरमान खान ने स्थानीय मछुआरों की मदद से नदी में किशोर की तलाश की। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद किशोर को नदी से बाहर निकाला जा सका लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक का छोटा भाई सूरज काफी समय से मगहर कबीर मठ में रह कर पढ़ाई करता है। शनिवार को ही अभिजीत अपने पिता विनोद के साथ छोटे भाई सूरज से मिलने के लिए मगहर कबीर चौरा मठ आया था।
विज्ञापन
रविवार की सुबह दोनों भाई पिता के साथ कबीर चौरा परिसर में टहलने के लिए निकले थे। इसी बीच दोनों पिता को अकेला छोड़ आमी नदी में नहाने चले गए। इस घटना से मृतक के पिता व छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरा मठ भी गमगीन है।