फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teen dies after bike collides with electric pole

Sant Kabir Nagar News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, किशोर की मौत

Sat, 21 Feb 2026 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Teen dies after bike collides with electric pole
मोहम्मद अनस फाइल फोटो7
लोहरौली। क्षेत्र के गगैईचा-दसावा मार्ग पर शुक्रवार रात सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। किशोर वह एक दोस्त के साथ बाइक से जा रहा था। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। इसमें किशोर घायल हो गया। ग्रामीणों ने सेमरियांवा सीएचसी पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने उसेे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सेमरियावां इस्लामाबाद चौराहे पर संचालित एक क्लिनिक के डॉ. अरशद हुसैन का पुत्र मोहम्मद अनस (17) अपने एक मित्र के साथ रात नौ बजे बुलेट से दसावा की ओर जा रहा था। गगैईचा कब्रिस्तान मोड़ के पास पहुंचने पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकरा गई। इसमें अनस गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके साथी को भी चोट आई।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से दोनों को सेमरियांवा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने अनस को मृत घोषित कर दिया। दोस्त को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मोहम्मद अनस इंटरमीडिएट का परीक्षार्थी था। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed