{"_id":"6050f09f8ebc3e8d38234c27","slug":"teasing-of-two-girls-khalilabad-news-gkp388614139","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी का विरोध करने पर बुआ-भतीजी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी का विरोध करने पर बुआ-भतीजी को पीटा
विज्ञापन

- पीड़ित मां ने पुलिस को दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बुआ-भतीजी के साथ रिश्तेदारी में आए दो युवकों ने मंगलवार को छेड़खानी की। विरोध करने पर दोनों युवकों ने बुआ-भतीजी को मारपीट कर घायल कर दिया। मंगलवार को ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़ित मां ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित मां का आरोप है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी और 17 वर्षीय ननद मंगलवार को सरसों काटने के लिए अपने खेत में गई थी। उसी समय गांव में रिश्तेदारी करने आए दो युवक पहुंच गए। आरोप है कि युवकों ने दोनों किशोरियों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरियों ने जब विरोध किया तो उन्हें मारपीट कर घायल कर दिए। कपड़े भी फाड़ने का आरोप लगाया है। रोते बिलखते दोनों घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। पीड़ित परिजन दोनों किशोरियों को लेकर थाने पहुंच गए। पीड़ित मां की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। एसओ आरके गौतम ने बताया कि तहरीर मिली है। प्रकरण की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ अबंरीष भदौरिया ने बताया कि एसओ को प्रकरण में केस दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। संवाद