{"_id":"5d49bebc8ebc3e6d243bccf3","slug":"teasing-khalilabad-news-gkp3167714109","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने छात्रा को मनचलों से बचाया, एक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने छात्रा को मनचलों से बचाया, एक को पकड़ा
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर महुली क्षेत्र में हुई घटना, अध्यापकों ने ही दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के एक गांव में विद्यालय से पढ़कर घर जा रही छात्रा को स्कूल के शिक्षकों ने न सिर्फ मनचलों से बचाया बल्कि एक को पकड़कर जमकर पीटा। उसे पुलिस को सौंप दिया। यही नहीं, शिक्षकों और प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से तहरीर देकर पुलिस से सख्त कार्रवाई की भी मांग की। हालांकि दो मनचले मौका देखकर भाग निकले।
महुली के एक गांव की रहने वाली छात्रा कक्षा नौ में पढ़ती है। मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे विद्यालय की छुट्टी होने पर वह सहेलियों के साथ घर के लिए निकली। स्कूल से कुछ ही दूर आगे पहुंचने पर तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्राओं के शोर मचाने पर विद्यालय के शिक्षक दौड़कर मौके पर पहुंच गए। उन्हें आता देख दो मनचले तो भाग निकले लेकिन एक को पकड़ लिया गया। आरोपी की पिटाई करने के बाद शिक्षकों ने उसे विद्यालय में बैठा लिया और इसकी सूचना महुली पुलिस को दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बाद में प्रधानाचार्य और विद्यालय के शिक्षकों ने संयुक्त रूप से आरोपी युवक व उसके साथियों पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक से उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।