फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   team of ngt visited biomedical waste treatment facility

एनजीटी की टीम ने जाना मेडिकल कचरा निस्तारण का हाल

Thu, 25 Nov 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
team of ngt visited biomedical waste treatment facility
एनजीटी की टीम ने जाना मेडिकल कचरा निस्तारण का हाल
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले में मेडिकल वेस्ट के निस्तारण का हाल जानने बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार के निर्देश पर एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) की टीम पहुंची। टीम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कामन बायोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी का निरीक्षण किया और कचरा निस्तारण का हाल देखा। टीम अपनी रिपोर्ट सरकार को भेजेगी।

एनजीटी के सदस्य अनंत कुमार सिंह की देखरेख में टीम सीएमओ कार्यालय पर पहुंची। टीम अपर सीएमओ डॉ मोहन झा के साथ ही इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कामन बायोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी केंद्र पर पहुंची। पीपीई किट पहन कर टीम फैक्ट्री में प्रवेश की। टीम ने वहां के कर्मचारियों से जानकारी हासिल की। सभी कर्मी पीपीई किट में मिले। इसके बाद टीम ने मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की स्थिति देखी। टीम ने यह भी देखा कि मेडिकल वेस्ट का निस्तारण एनजीटी की गाइड लाइन के अनुसार हो रहा है या नहीं। इसके बाद टीम ने कागजात की जांच की। लॉग बुक और स्टॉक बुक नहीं पाया गया। टीम ने नाराजगी जाहिर की। टीम करीब पांच घंटे तक केंद्र पर रही और एक-एक कार्य को देखा। उसके बाद टीम सीएमओ कार्यालय पर पहुंची। वहां पर बैठककर मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की समीक्षा की। टीम अपनी रिपोर्ट एनजीटी मुख्यालय को सौंपेगी। अपर सीएमओ डॉ मोहन झा ने बताया कि टीम ने मेडिकल वेस्ट का स्थलीय निरीक्षण किया है। इसके साथ ही बैठक कर मेडिकल वेस्ट की समीक्षा भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed