{"_id":"687bd6774e458ca7e70e1d16","slug":"teachers-will-enroll-23-children-of-workers-in-schools-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-135769-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: श्रमिकों के 23 बच्चों का स्कूलों में प्रवेश कराएंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: श्रमिकों के 23 बच्चों का स्कूलों में प्रवेश कराएंगे शिक्षक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। श्रम प्रवर्तन विभाग की अपील पर जिले में श्रमिकों के बच्चों का माध्यमिक स्कूलों में नामांकन कराया जाएगा। श्रम विभाग ने ऐसे बच्चों को चिह्नित करके उनकी सूची तैयार कर ली है। चिह्नित बच्चों का नामांकन कराने के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने डीआईओएस से अपील की है। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को बच्चों को प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए हैं।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार ने श्रमिकों के 15 से 17 वर्ष तक के 23 बच्चों को चिह्नित की है। चिह्नित बच्चों का नाम, पता सहित पूरा विवरण डीआईओएस को भेजकर बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम के तहत शैक्षिक पुनर्वास कराने के लिए कहा है। इन बच्चों को शैक्षिक योग्यता के अनुसार विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाए। सूची में शामिल ज्यादातर बच्चे ढाबा, ऑटो पार्ट्स, इलेक्टि्रक, जूस कार्नर, गैराज आदि दुकानों में कार्य कर रहे हैं। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर श्रम प्रवर्तन अधिकारी से प्राप्त सूची के आधार पर बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश कराने के लिए कहा है। साथ ही बच्चों के अभिभावकों को प्रेरित करने और बच्चों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए भी कहा है।
कोट
श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने 23 बच्चों की सूची दी है। यह सभी किसी न किसी दुकान पर काम कर रहे है। इनका नामांकन पास के विद्यालयों में कराया जाएगा। जिसके लिए प्रधानाचार्यों को सूचना भेज दी गई गई। नामांकन के साथ ही उसकी रिपोर्ट भी मांगी गई है।
विज्ञापन
- हरिशचंद नाथ, डीआईओएस