{"_id":"685ae0f5e218f10b5e002c2c","slug":"teachers-will-be-able-to-satisfy-the-curiosity-of-students-through-tlm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-134556-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: टीएलएम के माध्यम से विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को शांत कर सकेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: टीएलएम के माध्यम से विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को शांत कर सकेंगे शिक्षक
Tue, 24 Jun 2025 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षक विषयों से संबंधित सामग्री तैयार करेंगे। इससे आसानी से छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं को शांत कर सकेंगे।
विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों का शिक्षण कार्य उनकी व्यक्तिगत आवश्यकताओं और रुचि के अनुरूप विशेष शिक्षण सामग्री (टीएलएम) के माध्यम से कराया जाएगा। शासन की तरफ से प्रति विद्यालय पांच हजार का बजट जारी किया गया है। जिले में 19 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश चल रहा है। लेकिन विभाग की तरफ से छात्र छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा देने की कवायद तेज हो गई है।
छात्र-छात्राओं को रुचिकर तरीके से पढ़ाने के लिए प्रत्येक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। टीएलएम को तैयार करने के लिए शासन स्तर से जिले के प्रत्येक राजकीय माध्यमिक विद्यालय के स्कूल मैनेजमेंट डेवलपमेंट कमेटी के खाते में पांच-पांच हजार रुपये जारी किया गया हैं। शिक्षकों को एक-दूसरे स्कूलों का भ्रमण भी कराया जाएगा। टीएलएम तैयार करने में आसानी हो सकेगी। टीएलएम के निर्माण को प्रधानाचार्यों को विषयवार शिक्षकों की बैठक लेनी होगी। अधिकारियों की मानें तो टीएलएम ऐसी सामग्रियों से तैयार किया जाए, जो स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध हो सके। विद्यालय में अगर एक विषय के अधिक शिक्षक तैनात होंगे, तो वह अलग-अलग टॉपिक पर अपना टीएलएम तैयार करेंगे। टीएलएम से बच्चों को आसानी से विषयों को समझाया जा सकेगा।
विज्ञापन
इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक हरिशचंद नाथ ने बताया कि जिले के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों से टीएलएम सामग्री तैयार कराई जाएगी।