फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teachers protesting at BRC Hansar Bazaar regarding demands

Sant Kabir Nagar News: बीआरसी हैंसर में उत्पीड़न के खिलाफ गरजे एकजुट शिक्षक

Sat, 18 Jan 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 18 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Teachers protesting at BRC Hansar Bazaar regarding demands
मांगों को लेकर बीआरसी हैंसर बाजार पर प्रदर्शन करते शिक्षक
धनघटा। बीआरसी हैंसर के बीईओ पर मानसिक उत्पीड़न किए जाने का शिक्षकों ने आरोप लगाया। शिक्षकों का आक्रोश शनिवार को फूट पड़ा और बीआरसी पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने कहा कि बीईओ द्वारा बिना कारण शिक्षकों के अवकाश आवेदन निरस्त कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इसका शिकार एक शिक्षक को होना पड़ा, जिसकी जान जाते-जाते बची। मामले की जानकारी होने पर शिक्षक बीईओ की कार्यशैली से खफा हो गए।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने बताया कि पिछले तीन माह से बीईओ आकस्मिक अवकाश जैसे महत्वपूर्ण आवेदन निरस्त करने व विद्यालय की जांच कर अध्यापक को अनुपस्थित दर्ज करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हैंसर बाजार ब्लाॅक में सोलह शिक्षकों के ऑनलाइन सर्विस बुक में प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित कर दी गई। जबकि जिले के किसी ब्लाॅक में ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मंत्री रामकरन, राजकुमार शुक्ला, उमेश चंद मिश्रा, सुनील कुमार मिश्रा, राम जीत यादव, धर्मेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, आदित्यवर्धन शुक्ला, जनार्दन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed