फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teachers on vacation, school lock

शिक्षक छुट्टी पर,स्कूल में ताला  

Fri, 03 Mar 2017 12:11 AM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 03 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Teachers on vacation, school lock
एक माह से प्राथमिक स्कूल औराही में ताला बंद है। - फोटो : अमर उजाला
ग्राम पंचायत औरही में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर एक माह से ताला लटक रहा हैं। यहां पढ़ने वाले बच्चे विद्यालय पर आते हैं और ताला लटकता देख खेलकूद कर चले जाते हैं। ग्रामीणों का कहना हैं कि एक माह से विद्यालय पर ताला लटक रहा हैं। कुछ दिन पूर्व एक शिक्षक ने विद्यालय को खोला और अब वह भी गायब हैं। विभागीय सूत्रों का कहना हैं कि उक्त विद्यालय पर दो शिक्षिकाएं तैनात हैं जो वर्तमान में प्रसूता अवकाश पर चली गई हैं।
विज्ञापन


 प्राथमिक विद्यालय औरही पर पठन पाठन के लिए दो शिक्षक अंशू बरनवाल व शशिकला पांडेय की तैनाती हैं, पर वर्तमान में यहां तैनात दोनों शिक्षिकाएं प्रसूता अवकाश पर हैं। विद्यालय का पठन-पाठन सुचारू रूप से चलाने के लिए विभाग ने एक शिक्षक को यहां पर संबद्ध किया था, पर वे भी नहीं आए। जिसकी वजह से वर्तमान में विद्यालय पर ताला लटक रहा है। यहां पढ़ने वाले मासूम बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है।
विज्ञापन


विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र/छात्राएं सूरज, हरिओम, नेहा, प्रिती, हिमांशु, खुशबू, लक्ष्मी, तुलसी, निशा आदि का कहना हैं कि काफी समय से विद्यालय का ताला न तो खुला न ही पढ़ाई ही हो पा रही हैं। हम रोज विद्यालय आते हैं ताला लटकता देख खेल कूद कर वापस अपने घर चले जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान आरती ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय औरही में कुल 91 बच्चों का नामांकन हैं यहां तैनात दो शिक्षिकाएं प्रसूता अवकाश पर हैं। खंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालय बंद रहने की सूचना देते हुए पठन पाठन सुचारू रूप से शुरू कराने के लिए शिक्षक के तैनाती की बात संज्ञान में लाई थी, पर शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई। 


बीईओ अशोक कुमार राय ने बताया कि  प्राथमिक विद्यालय औरही का मामला संज्ञान में हैं। प्राथमिक विद्यालय अछिंया के सहायक अध्यापक को वहां संबद्ध किया गया था, पर यहां की पढ़ाई बाधित होने के कारण वह अपने तैनाती स्थल पर वापस आ गए। बंद विद्यालय पर पठन पाठन चुस्त दुरुस्त कराने के लिए बीएसए को 20 फरवरी को पत्र भेज कर शिक्षक के तैनाती की बात संज्ञान में लाई गई है। आचार संहिता की वजह से मामला लटक रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed