फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teachers made strategy to protest against online attendance

Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षकों ने बनाई रणनीति

Mon, 11 Mar 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 11 Mar 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Teachers made strategy to protest against online attendance
- 12 को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपेगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक कार्यकारिणी की रविवार को बीआरसी परिसर में ऑनलाइन उपस्थिति व डिजिटलाइजेशन के विरोध में संघर्ष करने की रणनीति तैयार की गई। सभी ने विरोध में 12 मार्च को बीएसए को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देने के लिए पहुंचने का संकल्प लिया।


ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम प्रकाश दूबे ने कहा कि सभी शिक्षक संगठन ने ऑनलाइन उपस्थिति व डिजिटलाइजेशन को परिषदीय शिक्षकों पर विभाग जबरदस्ती लागू करने के विरोध में शिक्षक संघ ने एक संघर्ष कमेटी का चयन किया है। सभी शिक्षकों का दायित्व है कि वह अपने सेवा शर्तों की रक्षा में तत्पर रहे तथा उनके प्रति विषम परिस्थिति उत्पन्न होने पर ताकत से उनके साथ रहे। सभी मिलकर लड़े। सभी साथी मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपने के लिए निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी तरह सहयोग करें। इस अवसर पर ब्लॉक मंत्री विनोद प्रसाद, सरवरे आलम, अरविंद मिश्र, नियाज अहमद, धीरेंद्र नाथ, राकेश कुमार, मुकेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed