{"_id":"6a59191a1882002da0012835","slug":"teachers-given-tips-on-protecting-themselves-from-cyber-fraud-at-diet-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-153898-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डायट में शिक्षकों को साइबर ठगी से बचाव के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डायट में शिक्षकों को साइबर ठगी से बचाव के दिए टिप्स
विज्ञापन
संतकबीरनगर। साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं के बीच साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए।
साइबर थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे व उनकी टीम ने शिक्षकों को अज्ञात कॉल, फर्जी लिंक, ई-मेल, लॉटरी ऑफर, क्यूआर कोड, फेक क्रेडिट, वर्क फ्रॉम होम, पुलिस इम्पर्सोनेशन, एपीके फाइल और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों के तरीकों की जानकारी दी। साथ ही बताया कि साइबर अपराधी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर भी लोगों से ठगी कर रहे हैं।
कार्यक्रम में शिक्षकों को ओटीपी साझा न करने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, यूपीआई और बैंकिंग लेनदेन में सतर्कता बरतने तथा किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है तो वह तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें या www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।