{"_id":"64de5ab0bc1b9786fa0e0ab8","slug":"teachers-gave-memorandum-regarding-the-demand-for-restoration-of-old-pension-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-1685-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने दिया ज्ञापन
Thu, 17 Aug 2023 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
- 18 सूत्री मांग पत्र विधायक प्रतिनिधि को दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बैठक किया। बैठक के बाद शिक्षकों ने विधायक के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा।
शिक्षक नेता विष्णु श्रीवास्तव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, राज्य कर्मचारियों की भांति उपार्जित अवकाश, महीने के द्वितीय शनिवार को अवकाश, प्रतिकर अवकाश, अध्ययन अवकाश, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, प्रत्येक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति और तैनाती, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की भांति चयन वेतनमान में 12 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके सभी शिक्षकों को पदोन्नत वेतनमान आदि 18 सूत्रीय मांग पत्र के माध्यम से समस्याओं के निस्तारण के लिए मांग कर चुके हैं, लेकिन सरकार की तरफ से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे शिक्षकों में रोष है।
शिक्षकों ने 18 सूत्री मांग पत्र विधायक प्रतिनिधि को दिया।
इस मौके पर ओम प्रकाश यादव, उदय प्रताप यादव, उत्तमचंद चौधरी, अरुण कुमार यादव, विपिन कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।