फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   teachers demanded arear

शिक्षकों ने मांगा एरियर का भुगतान

Sun, 01 Jul 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
teachers demanded arear
जूनियर हाई स्कूल खलीलाबाद में जूनियर शिक्षक संगठन की बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला
  संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को संगठन के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें सातवें वेतन आयोग के एरियर के भुगतान की मांग की गई। साथ ही शिक्षकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।  
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट आए काफी दिन हो गए, लेकिन अभी तक एरियर का भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने शिक्षकों का जीपीएफ एवं एनपीएस पासबुक जारी करने की मांग की। कहा कि शिक्षकों को आधिकारिक परिचय पत्र जारी किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


साथ ही शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। जूनियर हाईस्कूल में खाली सहायक अध्यापकों के पद भरने और अंतरजनपदीय स्थानांतरण में आए शिक्षकों को उनके गृह ब्लॉक में तैनाती करने की मांग दोहराई गई। साथ ही नव नियुक्त अनुचरों को नियमित वेतन देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2004 और 2006 में पदोन्नित पाए अध्यापकों की वेतन विसंगति को तत्काल दूर किया जाए। बैठक के बाद मांगों को लेकर बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व मंत्री जयराम वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।  


बैठक में शिव प्रकाश शर्मा, सुरेश चंद्र, पीताम्बर, अब्दुर्रहीम, भूपेंद्र प्रताप सिंह, मु.यहिया खान, जलालुद्दीन अंसारी, अख्तर आलम, चंद्रशेखर मिश्र, शिव प्रसाद सिंह, अवधेश मणि त्रिपाठी, सुरेश पाठक, अनिल कुमार, अमर बहादुर सिंह, अश्विनी कुमार चौधरी, मु.नसीम, राम करन यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed