फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   teacher will learn tricks to prevent encephalitis

इंसेफेलाइटिस से बचाव के गुर सीखेंगे गुरुजी

Sun, 17 Jul 2016 11:41 PM IST
पुनीत कुमार मिश्र/sant kabir nagar 
पुनीत कुमार मिश्र/sant kabir nagar  Updated Sun, 17 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
teacher  will learn tricks to prevent encephalitis
 पूर्वांचल में गंभीर बीमारी का रूप ले चुके इंसेफेलाइटिस से बचाव के लिए अब शिक्षकों की भी सहायता ली जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग शिक्षकों को बकायदा प्रशिक्षण देगा, विद्यालय पर अगर कोई बच्चा बुुखार से पीड़ित हो तो उसका तत्काल इलाज किया जा सके। ब्लॉक स्तर पर जल्द ही शिक्षकों को प्रशिक्षण शुरू होगा। सीएमओ ने बीएसए से विद्यालयवार शिक्षकों की सूची मांगी है।
विज्ञापन


दरअसल, इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी से बचाव को लेकर सरकार लगातार निगरानी कर रही है। तरह-तरह की योजनाओं को चलाईं जा रही हैं। गांव गांव में स्वच्छता अभियान को लेकर कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। टीकाकरण आदि लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को अगर बुखार आता है और उसे इंसेफेेलाइटिस जैसी बीमारी का अंदेशा हो तो उनका भी इलाज प्रधानाध्यापकों के माध्यम से कराए जा सके। इसके लेकर शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किए जाने की योजना को तैयार की गई है।
विज्ञापन


इसके लिए प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के एक-एक शिक्षक को प्रशिक्षित किया जाएगा। शिक्षकों का प्रशिक्षण ब्लॉक स्तर पर सीएचसी पर होगा। प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताया जाएगा कि अगर उनके विद्यालय का कोई भी बच्चा तीन दिन से अधिक विद्यालय पर नहीं आता है और उसे बुखार होने की सूचना मिलती है तो शिक्षक उसकी सूचना नजदीक के सीएचसी और पीएचसी पर देंगे। सीएचसी के चिकित्सक छात्र की जांच करेंगे और अगर इंसेफेलाइटिस का अंदेशा होगा तो उसके इलाज के लिए व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं शिक्षक गांव में बच्चों के माध्यम से स्वच्छता के बारे में भी लोगों को जागरूक करेंगे। सीएमओ डॉ. एपी श्रीवास्तव ने बताया कि  इंसेफेलाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के बारे में शिक्षकों को  भी आगाह किया जाएगा। ताकि विद्यालय पर अगर कोई बच्चा बुखार से पीड़ित है तो उसका इलाज समय से हो सके। इसके लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी से ब्लॉकवार शिक्षकों  की सूची  मांगी गई है। सूची मिलते ही 25 जुुलाई से पूर्व शिक्षकों को प्रशिक्षित कर दिया जाएगा। 

 

1602 विद्यालयों के शिक्षक होंगे प्रशिक्षित ः इंसेफेेलाइटिस से बचाव के लिए जनपद के 1090 प्राथमिक विद्यालय और 512 उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के प्रशिक्षित किए जाने की योजना बनी है। इन शिक्षकों केे ब्लॉक वार प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से ब्लॉक वार शिक्षकों के प्रशिक्षण की सूची मांगी है। उम्मीद है कि 25 जुलाई से पूर्व शिक्षकों को प्रशिक्षित कर दिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed