{"_id":"6033e9f38ebc3ee92a070261","slug":"teacher-send-maang-patra-to-education-minister-khalilabad-news-gkp385794478","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री को भेजा प्रमोशन का मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री को भेजा प्रमोशन का मांग पत्र
विज्ञापन
प्रमोशन के लिए शिक्षा मंत्री को पत्र भेजते प्राथमिक शिक्षक। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : KHALILABAD
शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री को भेजा प्रमोशन का मांग पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लंबे समय से प्रमोशन की आस लगाए बैठे शिक्षक अब मुखर हो गए हैं। सोमवार को जनपद के परिषदीय शिक्षकों ने प्रमोशन की मांग को लेकर बेसिक शिक्षामंत्री को एक हजार पत्र भेजा।
शिक्षक नवीन त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में प्रमोशन रुका हुआ है। जनपद समेत पूरे प्रदेश में बहुत सारे शिक्षक नौकरी पाते ही प्रभारी प्रधानाध्यापक बना दिए जा रहे हैं। प्रधानाध्यापक एक प्रशासनिक पद है जो प्रभारी के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। संतकबीरनगर के सैकड़ों शिक्षक प्रमोशन के लिए शिक्षामंत्री को एक हजार पत्र भेजकर प्रमोशन अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। यह आगे भी जारी रहेगा।। पत्र भेजने वालों में मुख्य रूप से विबिटीसी एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार शुक्ल, अंशुमान, आरिफ, प्रदीप जायसवाल, महेंद्र, आलोक, आशा गुप्ता, रवि, अमरेश चौधरी, योगेंद्र यादव, मनोज, विवेक, प्रमोद, मनोज, आलोक, शरदेंदु, अमरजीत, मेराज, रामानुज आदि प्रमुख रहे।