फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   teacher's house

फरार जालसाज शिक्षक के घर की होगी कुर्की

Wed, 28 Sep 2016 11:39 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 28 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
teacher's house
crime demo - फोटो : MID DAY
 गोरखपुर के शख्स नाम से फर्जी पैन कार्ड बनवा कर वेतन आहरित करने वाले और बैक से ऋण लेने वाले एक आरोपी जालसाज शिक्षक की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है। ले‌क‌िन आरोपी न तो पुलिस की पकड़ में आ रहा है और न ही कोर्ट में हाजिर हो रहा है। पुलिस अब आरोपी के घर की कुर्की किए जाने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन

 

  क्राइम ब्रांच के इंसपेक्टर विवेचक बसंतलाल ने बताया कि बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव निवासी अमरेंद्र कुमार पटेेल उर्फ प्रकाश पुत्र बाबूराम चौधरी के खिलाफ बखिरा थाने में  जालसाजी का केस दर्ज है। आरोप था कि अमरेंद्र कुमार पटेल बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के सूरापार गांव निवासी दीपक कुमार सिंह पुत्र दिनेश कुमार सिंह के फर्जी नाम और पता के आधार पर  बेसिक शिक्षा विभाग संतकबीरनगर में सहायक अध्यापक के पद पर भर्ती होकर बेलहर ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसोहिया में अध्यापन कार्य कर रहा था।

विज्ञापन

 

आरोप था कि आरोपी शिक्षक अमरेंद्र कुमार पटेल ने दीपक कुमार सिंह के नाम से फर्जी पैन कार्ड के आधार एसबीआई बेलहर कला की शाखा से बचत खाता खोलकर वेतन प्राप्त कर रहा था और तीन लाख रुपये का ऋण भी लिया था। जबकि लालगंज के सूरापार गांव में दीपक कुुमार सिंह पुत्र दिनेश सिंह नाम का कोई व्यक्ति ही नहीं रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 इस बात की जानकारी जब वास्तविक दीपक कुमार सिंह पुत्र दिनेश कुमार सिंह निवासी मोहद्दीपुर थाना कैंट गोरखपुर को हुई तो उन्होंने आरोपी शिक्षक अमरेंद्र कुमार पटेल के खिलाफ गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था।

 

बाद में मुकदमा ट्रांसफर होकर बखिरा थाने में आया था और उन्हें विवेचना मिली। आरोपी अमरेंद्र कुमार पटेल पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा है। जेएम कोर्ट से आरोपी के खिलाफ 82 सीआरपीसी की कार्रवाई का आदेश पारित हो चुका है। आगे बताया कि एक महीने के उपरांत आरोपी की गिरफ्तारी और कोर्ट में आत्मसपर्मण न होने की दशा में उसके घर की कुर्की की कार्रवाई कर दी जाएगी।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed