फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   teacher found absent in inspection

सीडीओ की जांच में सहायक अध्यापक मिले अनुपस्थित

Thu, 30 Jan 2020 09:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
teacher found absent in inspection
बधौली क्षेत्र में निरीक्षण करते सीडीओ - फोटो : KHALILABAD
सीडीओ की जांच में सहायक अध्यापक मिले अनुपस्थित
विज्ञापन

- नामांकित 52 बच्चे और उपस्थित मिले सिर्फ 30
- वेलनेस सेंटर के निर्माण की गुणवत्ता मिली बेहद खराब
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सीडीओ ने विकास खंड बघौली की ग्राम पंचायत धनखिरिया के प्राथमिक विद्यालय और निर्माणाधीन वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्कूल में बच्चों की कम उपस्थिति मिली। बेलनेस सेंटर के निर्माण में कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब मिली। इस पर सीडीओ ने बीएसए को जांच करने का निर्देश दिया है। सीएमओ से भी कार्य की गुणवत्ता की जांच कराए जाने का सुझाव दिया है।
सीडीओ बब्बन उपाध्याय ने बताया कि विकास खंड बघौली की ग्राम पंचायत धनखिरिया के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। कक्षा एक से पांच तक कुल 52 बच्चे नामांकित हैं, जबकि मौके पर 30 बच्चे ही उपस्थित मिले। इंचार्ज प्रधानाध्यापक नंद बिहारी ने बताया कि सहायक अध्यापक अवकाश पर हैं, लेकिन उनके अवकाश के संबंध में कोई प्रार्थना पत्र विद्यालय में उपलब्ध नहीं था। बीएसए को निर्देश दिया गया है कि वह खुद जांच कर लें कि क्या सहायक अध्यापक के जरिए आनलाइन अवकाश का आवेदन किया गया है अथवा नहीं। अवकाश स्वीकृत है की नहीं। वहीं सहायक अध्यापक मनीषा पारीख, कौशिल्या यादव और शिक्षा मित्र प्रदीप कुमार उपस्थित मिले। शिक्षा की गुणवत्ता एवं छात्रों की उपस्थित पर विशेष ध्यान देने के लिए बीएसए को निर्देशित किया गया है। सीडीओ ने बताया कि मातृ शिशु कल्याण केंद्र का भी निरीक्षण किया। दोपहर साढ़े बारह बजे केंद्र बंद मिला। एएनएम सुचिता के बारे में प्रधान व ग्रामवासियों ने बताया कि वह बहुत लंबे समय से केंद्र पर तैनात हैं।
विज्ञापन

ग्राम में वह कभी नहीं आती हैं। उनका व्यवहार भी जनता के प्रति ठीक नहीं है। सीएमओ से अनुरोध किया गया है कि प्रकरण की जांच कर लें और शिकायत सच मिले तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वहां से हटाएं। इसी परिसर में एक कमरे का निर्माण कराया जा रहा था, जिसके बारे में बताया गया है कि यह बेलनेस सेंटर है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब है। दोयम दर्जे की ईंट का प्रयोग हो रहा है। निर्माण कार्य में प्रयुक्त सीमेंट में बालू की मात्रा अधिक देखने को मिली। अभी तक कक्ष अधूरा है। सीएमओ को सुझाव दिया कि इसकी जांच करवा लें। वैसे जिले में बन रहे कई अन्य बेलनेस सेंटर की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत मिल रही है, जिसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed