{"_id":"6a19e156a4bd6aebb20b5158","slug":"teach-women-safety-measures-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-151316-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को बताए सुरक्षा के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को बताए सुरक्षा के उपाय
Sat, 30 May 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 30 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए पुलिस विभाग ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीम एवं एंटी रोमियो स्क्वॉड ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को जागरूक कर सुरक्षा की जानकारी दी।
अभियान के दौरान चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जागरूक किया गया। महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, अधिकारों एवं आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी भी दी गई। पुलिस टीमों ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और cybercrime.gov.in पोर्टल के बारे में जानकारी दी।