{"_id":"677abff823bfa8d1580dabc8","slug":"tb-patients-will-be-searched-for-100-days-by-running-a-campaign-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-126637-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अभियान चलाकर 100 दिनों तक खोजे जाएंगे टीबी रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अभियान चलाकर 100 दिनों तक खोजे जाएंगे टीबी रोगी
Sun, 05 Jan 2025 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 05 Jan 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। टीबी मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए जिले में 100 दिन तक सघन टीबी अभियान की शुरूआत हुई है। इसके तहत गांव- गांव टीबी के संभावित रोगियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। टीबी के संदिग्ध रोगी मिलने पर उनका इलाज शुरू कराया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए माइक्रो प्लान तैयार कराया गया है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. एसडी ओझा ने बताया कि वर्ष 2025 में टीबी मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया गया है। इसके लिए शासन के निर्देश पर 100 दिनों तक अभियान शुरू किया है। इसके लिए आशा वार माइक्रो प्लान तैयार कराया गया है। साथ ही सीएचओ व एएनएम के माध्यम से शिविर लगाकर टीबी के संभावित मरीजों को चिह्नित करते हुए उनके इलाज की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से ऊपर, कुपोषित, धूम्रपान करने वाले, शुगर के मरीज, टीबी मरीज के संपर्क वालों की जांच की जाएगी।
इनमें टीबी होने की संभावना ज्यादा रहती है। इसके साथ ही ईंट भट्टा, मदरसा, आश्रम आदि में भी कैंप लगाकर जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए दो वैन चलाए जा रहे हैं।