फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Taskar arrested with prohibited meat

50 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 12 Oct 2019 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Taskar arrested with prohibited meat
50 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

- छपिया छितौना गांव के पास दुधारा पुलिस को मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। गो तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में दुधारा पुलिस को शनिवार की सुबह में बड़ी कामयाबी मिली। छपिया छितौना गांव के सीवान में पुलिस की टीम ने छापा मारकर कर 50 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया।

एसओ दुधारा गौरव सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि छपिया छितौना गांव के पश्चिम सीवान में कुछ गो तस्करों ने पशु का वध किया है। उपनिरीक्षक चंद्रप्रकाश सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल श्रीकांत यादव, राजेश चौरसिया, धीरेंद्र प्रताप सिंह और रविशंकर श्रीवास्तव की टीम को मुखबिर के बताएं स्थल पर रवाना किया गया। टीम के सदस्यों ने सूझबूझ से तस्करों की घेराबंदी कर दो को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक तस्कर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार तस्करों ने अपना नाम मोहम्मद इरफान पुत्र मसूद और तुफेल पुत्र इश्तियाक निवासी ग्राम सफियाबाद बताया। गिरफ्तार तस्करों ने भागे हुए साथी का नाम बेचू पुत्र दुलारे बताया। मौके पर पुलिस ने 50 किलो प्रतिबंधित मांस, दो चाकू, तराजू, एक बिना नंबर की बाइक बरामद किया। एसओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दोनों गिरफ्तार तस्करों को जेल भेज दिया गया है। फरार तस्कर की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed