फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Target of purchasing 64,000 metric tons of wheat achieved

Sant Kabir Nagar News: 64,000 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का मिला लक्ष्य

Thu, 04 Apr 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 04 Apr 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Target of purchasing 64,000 metric tons of wheat achieved
गेहूं का समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया
विज्ञापन

कुल 68 क्रय केंद्र गेहूं खरीद के लिए बनाए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले को वर्ष 2024-25 के लिए 64,000 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। डीएम कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक गेहूं का समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। इसके अलावा किसानों को उतराई, छनाई व सफाई के मद में 20 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाएगा।
जनपद में गेहूं खरीद के लिए कुल 68 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें खाद्य विभाग के 24, पीसीएफ के 41, कृषि उत्पादन मंडी समिति एक व भारतीय खाद्य निगम के दो क्रय केंद्र अनुमोदित हैं। जिले में कुल 1900 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू है।
विज्ञापन

इस संबंध में डिप्टी आरएमओ रूपेश सिंह ने बताया कि खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर दो किसानों ने 135 क्विंटल गेहूं बेचा है। सभी क्रय केंद्र सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक खुले रहेंगे। किसानों का भुगतान 24 घंटे के भीतर आधार लिंक बैंक खाते में पीएफएमएस के माध्यम से होगा। किसान नजदीकी किसी भी क्रय केंद्र पर गेहूं बेच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed