फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tanker hits parked truck, driver and attendant killed

Sant Kabir Nagar News: खड़े ट्रक में टैंकर ने मारी टक्कर, चालक और खलासी की मौत

Sun, 26 May 2024 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Tanker hits parked truck, driver and attendant killed
कौड़ीराम-चवरियां बाईपास पर हुआ हादसा, दो घायल
विज्ञापन

मिश्रौली गांव के पास खराब हो गया था ट्रक, की जा रही थी मरम्मत
अमर उजाला ब्यूरो
कौड़ीराम (गोरखपर)। गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर कौड़ीराम-चवरियां बाईपास स्थित मिश्रौली गांव के पास शनिवार दोपहर एक बजे ट्रक और टैंकर की टक्कर में चालक व खलासी की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, फोरलेन बाईपास पर एक ट्रक खराब हो गया था। ड्राइवर व खलासी उसे बना रहे थे। इसी बीच एक टैंकर ने ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के समय ट्रक का खलासी संतकबीरनगर जनपद के दुधारा थाना क्षेत्र स्थित ऊंचहरा कला निवासी अशफाक ट्रक के नीच लेटकर मरम्मत कर रहा था, ट्रक उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में टैंकर चालक रमवापुर, बखिरा संतकबीनगर निवासी ध्रुपनाथ की भी मौत हो गई। जबकि खराब ट्रक के ड्राइवर रमवापुर बखिरा संतकबीरनगर निवासी घनश्याम व ट्रेलर का खलासी पंडितपुर सोनहरा, गोंडा निवासी नवनीत शुक्ला घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed