फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tameshwarnath Dham to be grand; employment opportunities to open up in Maghar.

Sant Kabir Nagar News: भव्य होगा तामेश्वरनाथधाम, मगहर में मिलेगा रोजगार

Wed, 12 Aug 2026 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Tameshwarnath Dham to be grand; employment opportunities to open up in Maghar.
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान ​शिक्षा विभाग के स्टाल पर खड़े कर्मी। स्रोत-सोशल मीडिया
वीरेंद्र यादव
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतकबीर की धरती से मंगलवार को विकास परियोजनाओं की बारिश की। 684 करोड़ की 201 कार्यों का उन्होंने लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके जरिये चुनावी नजरिये से जिले को साधा।
उन्होंने बाबा तामेश्वरनाथ का जिक्र करते हुए कहा कि तामेश्वरनाथ कॉरिडोर भव्य बनेगा। इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही बंद पड़ी कताई मिल में टेक्सटाइल पार्क बनाने की बात कहते हुए कहा कि इससे रोजगार का सृजन होगा और लोगों का पलायन रुकेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी तरह से चुनावी मूड में दिखे। कबीर स्थली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने के बाद कबीर स्थली का कायाकल्प हुआ है। विकास के तमाम कार्य कराए गए, जबकि तामेश्वरनाथ में भव्य काॅरिडोर बनाने की बात कही। जल्द ही भव्य काॅरिडोर का निर्माण होगा। जिन लोगों की जमीन ली जाएगी, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न जिलों में मंदिरों के सुंदरीकरण का जिक्र करते हुए इसे विकास से जोड़ा और कहा कि इससे पर्यटक आएंगे तो लोगाें को रोजगार के साथ ही उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा।
मुख्यमंत्री ने बखिरा इको टूरिज्म के कार्य का भी शिलान्यास किया और कहा कि विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मगहर कताई मिल में टेक्सटाइल पार्क के निर्माण का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे रोजगार से जोड़ा और कहा कि यहां टेक्सटाइल पार्क बनने से क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलेगी और लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने संतकबीरनगर विकास प्राधिकरण बनाने की घोषणा की और कहा कि इसके लिए जल्द ही कदम उठाएं जाएंगे। इससे जिले के व्यवस्थित विकास का सपना साकार होगा। 2017 से पूर्व की स्थिति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भ्रष्टाचार के चलते विकास अवरूद्ध हो गया था लेकिन अब विकास की गति तेज हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed