{"_id":"66db3f9310353aa6440f5735","slug":"tailor-dies-after-being-hit-by-train-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-120369-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से दर्जी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से दर्जी की मौत
Fri, 06 Sep 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत शुक्रवार को संतकबीर सूती कताई मिल गेट से पश्चिम रेलवे टैक पर दर्जी की लाश बरामद हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की नगर पंचायत मगहर के मोहल्ला शेरपुर रेहरवा निवासी 50 वर्षीय इमामुद्दीन के रूप में हुई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिवार के मुताबिक इमामुद्दीन की बेटी की शादी 25 सितंबर को होनी थी। शुक्रवार की सुबह को इमामुद्दीन घर से खलीलाबाद कहकर निकले थे। पुलिस के द्वारा दोपहर 12 बजे सूचना मिली कि संतकबीर सूती कताई मिल के पश्चिम ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई है। चौकी इंचार्ज राजीव सिंह ने बताया कि ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति के मौत की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव के पास मिले आधार कार्ड के माध्यम से उसकी पहचान हुई। परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।