{"_id":"683b404d0bf21f0f900762d7","slug":"tac-investigation-team-reached-gangaura-street-lights-were-damaged-dustbins-were-found-missing-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-133465-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गंगौरा पहुंची टीएसी जांच की टीम, स्ट्रीट लाइटें खराब, डस्टबिन मिले गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गंगौरा पहुंची टीएसी जांच की टीम, स्ट्रीट लाइटें खराब, डस्टबिन मिले गायब
Sat, 31 May 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 31 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत गंगौरा के विकास कार्यों की जांच के लिए दौरा करती हुई टीएसी की टीम
बेलहर। बेलहर विकास खंड के गंगौरा ग्राम पंचायत में शनिवार को टीएससी जांच टीम ने पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक कुर्सियां और रीबोर हैंडपंप समेत कई बिंदुओं की डोर-टू-डोर जांच की। कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट खराब मिला और डस्टबिन गायब थे।
टीम में बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, पीडब्ल्यूडी विभाग के सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति और उपयोगिता को समझने की कोशिश की। वही प्राथमिक विद्यालय की चाबी न होने के कारण आरओ व कुर्सियों की जांच नहीं हो पाई। पंचायत भवन का निरीक्षण किया। यहां पर बंधी बकरियां एवं गंदगी देख अधिकारियों ने नाराजगी जताया।
इसके बाद टीम ने गाडापोखर और चिरैहा सहित अन्य स्थानों पर जाकर मौके पर जांच की। हर जगह रास्ते का अभाव मिला। टीम के सदस्यों ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंप दी जाएगी। गांव के दिवाकर उपाध्याय की शिकायत के आधार पर यह जांच की गई थी। टीम ने गांव के विभिन्न मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर कार्यों की स्थिति असंतोषजनक पाई गई। जबकि कुछ स्थानों पर सुधार की आवश्यकता जताई गई। इस पर संबंधित विभागों को निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
इस दौरान ग्राम प्रधान शोभा देवी, ग्राम पंचायत अधिकारी देवेश गोस्वामी, पंकज वर्मा आदि अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।