फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   tac inquiry

घपला मिलने पर मचा हडकंप

Sat, 28 Sep 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
tac inquiry
टीएसी जांच में तीन ग्राम पंचायतों में मिला घपला
विज्ञापन

पौली क्षेत्र का मामला, कार्य प्रभारी, तकनीकी सहायक और प्रधान से वसूली के निर्देश
डीपीआरओ और बीडीओ को वसूली गई रकम को नोडल खाते में कराए जमा
शोभित कुमार पांडेय
संतकबीरनगर। मनरेगा योजना के तहत पौली क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों की तकनीकी सम्परीक्षा प्रकोष्ठ से कराई गई जांच में घपला उजागर हुआ है। सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घपले की रकम की संबंधित ग्राम पंचायतों के कार्य प्रभारी, तकनीकी सहायक और प्रधान से वसूल कराए जाने के निर्देश डीपीआरओ और बीडीओं पौली को दिए हैं। वसूल की जाने वाली रकम को मनरेगा के नोडल खाता पीएनबी की शाखा खलीलाबाद में जमा कराए जाने को कहा गया है।
आयुक्त ग्राम्य विकास के निर्देश पर मुख्य प्राविधिक परीक्षक एपेक्स तकनीकी सम्परीक्षा प्रकोष्ठ के जरिए दो मई 2019 को मनरेगा से कराए गए कार्यों की जांच पौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत निहैला, ग्राम पंचायत उदहा और ग्राम पंचायत हड़ियामाफी में की गई थी। जांच में निहैला ग्राम पंचायत में पिचरोड से चंद्रिका के घर तक इंटरलॉकिग कार्य में 7374 रुपये की अनियमितता पाई गई। जबकि ग्राम पंचायत निहैला के शिव कुमार के घर से मंदिर तक इंटरलॉकिग कार्य में 15146 रुपये की अनियमितता मिली थी। निहैला में दुरुपयोग की गई रकम में ग्राम पंचायत अधिकारी व कार्य प्रभारी राहुल यादव से 5049 रुपये, तकनीकी सहायक सत्येंद्र कुमार यादव से 5049 रुपये और प्रधान पार्वती से 5049 रुपये की वसूूूली किए जाने का निर्देश पत्र जारी हुआ है।
विज्ञापन

इसी तरह ग्राम पंचायत उदहा में पिचरोड से रामलौट के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य में 4472 रुपये की अनियमितता मिली है। जिसके लिए ग्राम पंचायत अधिकारी एवं कार्य प्रभारी शैलजा मिश्रा से 1491 रुपये, तकनीकी सहायक सत्य प्रकाश से 1491 रुपये और प्रधान राम उजागीर दूबे से 1490 रुपये की वसूली किए जाने के निर्देश हैं। जबकि ग्राम पंचायत हड़ियामाफी में कालीचरण के घर से रहमान के खेत तक खड़ंजा कार्य में 8940 रुपये की अनियमितता पाई है। इसके लिए ग्राम विकास अधिकारी एवं कार्य प्रभारी राजाराम से 2980 रुपये, तकनीकी सहायक वीरेंद्र कुमार सामंत से 2980 रुपये और ग्राम प्रधान सिराज अहमद से 2980 रुपये की वसूली के निर्देश पत्र जारी हुए हैं। सीडीओ बब्बन उपाध्याय ने बताया कि टीएसी जांच में पौली क्षेत्र के निहैला में 15146 रुपये, ग्राम पंचायत उदहा में 4472 रुपये और ग्राम पंचायत हड़ियामाफी में 8940 रुपये की वित्तीय अनियमितता पाई है। जांच रिपोर्ट मुख्य प्राविधिक परीक्षक एपेक्स तकनीकी सम्परीक्ष प्रकोष्ठ, ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से उपलब्ध कराई गई। इसके लिए डीपीआरओ व बीडीओ पौली को निर्देश दिए गए हैं कि अनियमितता की रकम की कार्य प्रभारी, तकीनीकी सहायक और प्रधानों से वसूल कराते हुए मनरेगा के नोडल खाते पीएनबी की शाखा खलीलाबाद में जमा कराएं। इसकी सूचना सीडीओ कार्यालय को भी प्रेषित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed