फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Swelling and pain in fingers are symptoms of chilblains.

Sant Kabir Nagar News: उंगलियों में सूजन और दर्द तो चिलब्लेन्स के लक्षण

Mon, 06 Jan 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 06 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Swelling and pain in fingers are symptoms of chilblains.
ओपीडी में मरीजों को परामर्श देके डॉॅ. सुखदेव।
संतकबीरनगर। ठंड के साथ ही उंगलियों में तेज दर्द के साथ सूजन आ जा रही है। साथ-साथ तेज दर्द से मरीज परेशान रहे हैं। ऐसे में चिलब्लेन्स का खतरा बढ़ जाता है, शुरुआती लक्षण दिखने पर इसका इलाज जरूरी है। चिकित्सक इलाज के साथ ही बचाव के उपाय बता रहे हैं।
विज्ञापन

ठंड में पिछले एक सप्ताह से चिलब्लेन्स के मरीज बढ़ गए हैं। इस बीमारी से उंगलियों में सूजन के साथ-साथ तेज दर्द से मरीज परेशान हैं। तेज खुजली होने से जख्म तक हो जा रहा है। चिकित्सक लक्षण दिखने के साथ ही इसका इलाज कर रहे है। इन दिनों त्वचा रोग विशेषज्ञों के पास पांच में 10 मरीज चिलब्लेन्स के आ रहे हैं। सीएचसी खलीलाबाद के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुखदेव ने बताया कि हाथ-पैर समेत शरीर का जो हिस्सा खुला रहता है, उनमें ठंडे पानी और ठंडी हवा के संपर्क में आने पर रक्त का संचार कम हो जाता है। फिर धीरे-धीरे सूजन और लालिमा शुरू हो जाती है। आगे चलकर त्वचा का रंग नीला तक पड़ जाता है। तेज खुजली शुरू हो जाती है। खुजलाने से कई मरीजों को जख्म तक हो जाता है।
विज्ञापन

वहीं, ज्यादातर मरीजों को इस बीमारी में तेज दर्द भी शुरू हो जाता है। सूजन के कारण मवाद तक हो जाता है। जिन लोगों को ये बीमारी पहले भी हो चुकी होती है, उन्हें बार-बार ठंड में चिलब्लेन्स हो जाता है। ये बीमारी आनुवांशिक भी है। बच्चों को भी ये बीमारी होती है, मगर उनकी संख्या कम रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतर 30 साल से अधिक आयु के मरीज इस समस्या के दिखाने आते हैं। उन्होंने लोगों को ठंडक से बचाव करने की सलाह दी है। कहा कि बीमारी का इलाज करीब एक महीने तक चलता है। जितनी जल्दी इलाज शुरू कर देंगे, उतनी जल्दी बीमारी ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed