{"_id":"6a5d18ae387cf1fadd0a3fcf","slug":"suspicious-death-of-a-youth-from-bakhira-in-noida-family-suspects-murder-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154061-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नोएडा में बखिरा के युवक की संदिग्ध मौत, परिजन ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नोएडा में बखिरा के युवक की संदिग्ध मौत, परिजन ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
अनुराग की फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
तिघरा। बखिरा थाना क्षेत्र के सिहटीकर गांव निवासी 25 वर्षीय युवक की नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक एक निजी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में कार्यरत था। घटना की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है, जबकि साथियों और मकान मालिक का कहना है कि कमरे में कूलर लगाते समय करंट लगने से उसकी मौत हुई है।
मृतक की पहचान अनुराग शर्मा (25) पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी सिहटीकर, थाना बखिरा के रूप में हुई है। अनुराग नोएडा स्थित निजी कंपनी में नौकरी करते थे और वहीं किराये के कमरे में रहते थे।
परिजन के अनुसार रविवार को अनुराग के मकान मालिक और दोस्तों ने फोन कर बताया कि कमरे में कूलर लगाते समय उन्हें करंट लग गया, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हालांकि, परिजन ने इस घटना पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि अनुराग की मौत सामान्य नहीं लग रही है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उनका आरोप है कि मौत के पीछे कोई साजिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
उधर, सूचना मिलने पर नोएडा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
परिवार के लोग भी नोएडा के लिए रवाना हो गए हैं। गांव में घटना को लेकर शोक है और लोग युवक की मौत की वास्तविक वजह सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।