{"_id":"698f67d8cbb09af5cb0b8b73","slug":"suspicion-turns-towards-murder-in-vishals-death-case-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-145954-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विशाल की मौत मामले में हत्या की तरफ घूमी शक की सूई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विशाल की मौत मामले में हत्या की तरफ घूमी शक की सूई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के इंदरपुर गांव निवासी विशाल सिंह की मौत मामले में पुलिस के शक की सूई हत्या की तरफ घूम गई है। युवक घायलावस्था में अपने गांव के बगल गांव स्थित बढ़या के पास सड़क किनारे पाया गया था।
पुलिस हत्या व हादसा दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जबकि अन्य चार आरोपियों की संलिप्तता के बारे में पुलिस गहराई से छानबीन में जुटी है।
चार फरवरी को विशाल दो साथियों को छोड़ने के लिए बाइक से गया था। उसके बाद उसका मोबाइल बंद जाने लगा। सुबह घायलावस्था में बढ़या गांव के पास सड़क के किनारे देखा गया। परिजन उपचार के लिए खलीलाबाद और फिर गोरखपुर लेकर गए। जहां एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार को विशाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु से पूर्व लगी चोट के कारण मौत (शाक एंड हैमरेज एंटी मार्टम हेड इंजरी) का होना पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बखिरा पुलिस हत्या के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस दुर्घटना की आशंका में भी जांच कर रही है।
पुलिस ने मामले में एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि विशाल सिंह की मौत के मामले में पुलिस दुर्घटना व हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। बृहस्पतिवार को दिन में नामजद आरोपी विजय प्रताप सिंह निवासी बढ़या को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे खिलाफ लिखापढ़ी करके जेल भेज दिया गया। बाकी के अन्य नामजद आरोपियों के संलिप्तता की जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले का पटाक्षेप हो जाएगा।