{"_id":"69d564d8da235d16c20acf74","slug":"survey-reveals-seven-individuals-encroaching-on-government-land-khalilabad-news-c-205-1-deo1003-157688-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पैमाइश में सरकारी जमीन पर सात लोगों का मिला कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पैमाइश में सरकारी जमीन पर सात लोगों का मिला कब्जा
Wed, 08 Apr 2026 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
जौरा बाजार। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर जौरा मनराखन गांव के सरकारी जमीन की मंगलवार को दूसरे दिन भी पैमाइश हुई। इस दौरान सरकारी जमीन पर गांव के सात लोगों का कब्जा मिला। इस तरह अब तक सरकारी जमीन पर कुल 19 लोगों के कब्जे मिले हैं।
कानूनगो ओमप्रकाश ने बताया कि गाटा संख्या 321, 312, 327, 324 नवीन परती और 319 गड्ढा व 202 रास्ते कीजमीन की पैमाइश की गई। दूसरे दिन की पैमाइश में सात लोगों की तरफ से अतिक्रमण हुआ पाया गया। गाटा संख्या 312 का आवास के लिए आवंटन हो गया है। जौरा मुगलही के बाजार टोला में पैमाइश शुरू हुई तो कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। इसके चलते पैमाइश का काम बंद कर दिया गया है। शेष सरकारी जमीन की पैमाइश तहसील की तरफ से गठित टीम से कराई जाएगी।
इस दौरान लेखपाल कन्हैया यादव, अमित रावत, अमित चौधरी, अखिलेश गुप्ता, धन्नजय पांडेय, अंकिता सिंह आदि मौजूद रहे।