{"_id":"6941b617b2e8d29fd5089cdd","slug":"surveillance-cell-personnel-were-rewarded-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-142857-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सर्विलांस सेल के कर्मियों को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सर्विलांस सेल के कर्मियों को किया पुरस्कृत
Wed, 17 Dec 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को जनपद के सर्विलांस सेल में तैनात पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया। अपराध नियंत्रण, अपराधियों की गिरफ्तारी आदि में सराहनीय भूमिका निभाने वाले सर्विलांस सेल के आरक्षी नीतीश कुमार, अमरजीत मौर्य को एसपी ने प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार दिया।
एसपी ने सर्विलांस सेल की तकनीकी दक्षता, तत्परता एवं टीम भावना के साथ किए जा रहे कार्यों की सराहना दी। कहा कि आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग से अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय सफलता मिली है। एसपी ने सभी कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा, लगन एवं ईमानदारी से कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सम्मान कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ अन्य पुलिसकर्मियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संवाद