फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Supply stopped for four and a half hours...city residents troubled by humid heat

Sant Kabir Nagar News: साढ़े चार घंटे आपूर्ति ठप...उमस भरी गर्मी से शहरवासी परेशान

Fri, 13 Sep 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 13 Sep 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Supply stopped for four and a half hours...city residents troubled by humid heat
- गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए रात 8:30 से एक बजे तक गुल रही बिजली
विज्ञापन

- सुबह सूरज की तपिश से लोग रहे बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के मद्देनजर बिजली निगम ने रात करीब साढ़े आठ बजे से बिजली गुल कर दी। इससे शहर में बिजली आपूर्ति करीब एक बजे तक बंद रही। इस दौरान लोगों को रात जागकर बितानी पड़ी। दूसरी तरफ शुक्रवार की सुबह से तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम वैज्ञानिक की माने तो अभी एक सप्ताह तक रुक-रुक बारिश होने के आसार हैं।
शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। कभी लोकल फाल्ट तो कभी लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। इस बीच बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। विसर्जन के बाद करीब एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान विद्युत उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


दूसरी तरफ शुक्रवार की सुबह से ही तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इस संबंध में कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव बना है। अभी सप्ताह भर रुक-रुक कर बारिश होने के आसार बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दक्षिणी फीडर में आई खराबी, तीन घंटे बत्ती गुल
शहर के हाइडिल स्थित दक्षिणी फीडर में शुक्रवार को दिन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण करीब तीन घंटे तक तिताैवा, उस्का कला, एकमा, सादिक गंज आदि क्षेत्रों में कटौती हुई। बिजली कर्मियों ने मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की। एसडीओ मनोज कुमार ने कहा कि गड़बड़ी दूर कर ली गई है और आपूर्ति सुचारू रूप से दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed