{"_id":"66ca6edd3ca8a2b616046f34","slug":"supervisors-not-attending-social-audit-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-119688-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सोशल ऑडिट में नहीं पहुंच रहे पर्यवेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सोशल ऑडिट में नहीं पहुंच रहे पर्यवेक्षक
Sun, 25 Aug 2024 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
पौली क्षेत्र के ग्राम पंचायतों चल रहा ऑडिट
संवाद न्यूज एजेंसी
पौली। क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में इन दिनों सोशल ऑडिट का कार्य चल रहा है। ग्राम पंचायतों में ऑडिट के दिन बैठक में जिले से नामित नियुक्त पर्यवेक्षक किसी ग्राम पंचायतों में नहीं पहुंच रहे हैं। ग्राम पंचायतों में आडिट के लिए नियुक्त कर्मचारियों द्वारा दो दिवस को कुल आठ ग्राम पंचायतो में अब तक आडिट सम्पन्न हो चुकी है लेकिन किसी भी ग्राम पंचायत में पर्यवेक्षक नहीं पहुंच रहे हैं।
गांव में कराए गए कार्यों का सर्वे के बाद एक निश्चित दिन बैठक कर ऑडिट की प्रक्रिया पूरी की जाती है। जिसमें ऑडिट के समय जिले से नियुक्त नोडल अधिकारी के साथ पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं, लेकिन ऑडिट के दौरान पूरे दिन ऑडिटर पर्यवेक्षक का इंतजार करते ही रह जाते हैं लेकिन किसी भी ग्राम पंचायत में नहीं पहुंचते। हालात यह है कि किसी ग्राम पंचायत में अभिलेख भी नहीं पूरा उपलब्ध हो पाता है। इसी प्रकार अधिकतर ग्राम पंचायतों में देखने को मिलता है।