{"_id":"6a1f283bfb3b5259a30eb36a","slug":"sunderkand-recitation-resounded-in-the-block-auditorium-crowds-of-devotees-gathered-at-the-feast-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-151515-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ब्लाॅक सभागार में गूंजा सुंदरकांड पाठ, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ब्लाॅक सभागार में गूंजा सुंदरकांड पाठ, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Wed, 03 Jun 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लाॅक सभागार में कर्मियों की ओर से आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे में मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। पूरे दिन चले धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान श्रीराम व हनुमान जी की आराधना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चना के साथ हुआ। ज्योतिषाचार्य देवर्शि मिश्रा एवं राजेन्द्र मिश्रा ने सुंदरकांड पाठ का पूजन संपन्न कराया। संगीत मंडली के कलाकारों ने पाठ किया। पाठ के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ भक्ति रस में सराबोर रहे।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है तथा संकटों से मुक्ति दिलाने में सहायक माना जाता है। धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है।
विज्ञापन
सुंदरकांड पाठ की पूर्णाहुति के बाद सामूहिक आरती की गई। आरती में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम, माता सीता और हनुमान जी का गुणगान किया। इसके उपरांत सभा का विसर्जन किया गया।
कार्यक्रम के आयोजन में ब्लाॅक कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, कर्मचारी एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान बीडीओ कृष्ण कुमार, एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी, सचिव असदुल्लाह, राहुल यादव, गिरिजेश यादव, अलाउद्दीन, एपीओ अतुल जायसवाल, तकनीकी सहायक अर्पित चौधरी आदि मौजूद रहे।