{"_id":"60ba63848ebc3e8de2654fcc","slug":"sucide-khalilabad-news-gkp3969067119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलून संचालक का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलून संचालक का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
सैलून संचालक का शव फंदे पर लटका मिला
बृहस्पतिवार रात एक शादी समारोह से लौटा था घर
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के बंजरिया पूर्वी निवासी सैलून संचालक का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। बृहस्पतिवार रात वह शादी समारोह से लौटा था। शुक्रवार को काफी देर तक जब फाटक नहीं खुला तो परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से फाटक तोड़ा तो अंदर शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बंजरिया पूर्वी निवासी शिव कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई 35 वर्षीय प्रदीप सैलून की दुकान चलाता था। भाई प्रदीप शराब पीने का काफी शौकीन था। बृहस्पतिवार की रात वह एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटा और अंदर कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक जब नहीं उठा तो परिजनों को शक हुआ। पहले आवाज देकर फाटक को खोलने की कोशिश की गई, लेकिन जब कोई हरकत अंदर नहीं हुई तो पड़ोसियों को बुलाकर फाटक तोड़ा गया। अंदर कमरे में छत की कुंडी से चद्दर के सहारे प्रदीप शव लटका हुआ था। शव को नीचे उतरवाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रदीप ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह कोई नहीं बता सका।
प्रदीप अपने पीछे 13 साल की बेटी कनक, दस साल का बेटा अंश और पत्नी शांति को छोड़ गया। ये सभी रो-रोकर बेहाल हैं। एसएसआई राकेश मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्म हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।