फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sucide a women

Sant Kabir Nagar News: छत के कुंडे से लटका मिला महिला का शव

Wed, 05 Jul 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 05 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
sucide a women
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के निहैला में बुधवार को अज्ञात कारणों से विवाहिता ने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर आसपास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की जांच में मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का पाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

निहैला गांव निवासी सुमन (32) पत्नी जय सिंह बच्चों के साथ रहती थी। पति रोजगार के सिलसिले में बाहर गए हैं। बुधवार को बच्चे स्कूल गए थे। दोपहर में स्कूल से जब बच्चे घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। पहले बच्चों ने फाटक खुलवाने का प्रयास किया। फाटक नहीं खुला तो बच्चे रोने चिल्लाने लगे। रोने की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंच गए। जब रोशनदान के रास्ते लोगों ने कमरे में देखा तो नजारा देख अवाक रह गए। महिला का शव फंदे से लटक रहा था।घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस कुंडी तोड़कर जब अंदर घुसी तो महिला का शव छत के कुंडे से साड़ी के फंदे से लटका मिला। एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि अज्ञात कारणों से महिला ने आत्महत्या कर ली है। उसके मायके से उसकी मां और अन्य लोग आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed