{"_id":"674757064fa0b5ec790a2eee","slug":"submit-the-order-issued-from-the-court-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-124512-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ‘न्यायालय से निर्गत होने वाले आदेश को करें प्रस्तुत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ‘न्यायालय से निर्गत होने वाले आदेश को करें प्रस्तुत’
Wed, 27 Nov 2024 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 27 Nov 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बुधवार को अपने कार्यालय में जनपद के न्यायालय पैरोकार के कार्यों की समीक्षा की।
गोष्ठी के दौरान सेशन व लोअर कोर्ट के समस्त पैरोकारों को न्यायालय से निर्गत होने वाली आदेश एवं अपेक्षित समस्त आख्या एवं सूचनाओं को नियत तिथि पर न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया।
जनपद में आपरेशन शिकंजा, टाॅप-10, महिला संबंधी अपराधों, पाॅक्सो एक्ट, एक्शन प्लान व अन्य विचाराधीन वादों में साक्षियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराकर प्रभावी पैरवी के आदेश एसपी ने दिए। न्यायालय में लोक अभियोजक एवं अभियोजन अधिकारीगण से समन्वय स्थापित कर प्रत्येक केस में प्रभावी पैरवी कराकर अधिक से अधिक अपराधियों को सजा दिलाने के लिए निर्देशित किया। पैरवी व काज लिस्ट, जमानत सूचना रजिस्टर, रिमांड रजिस्टर आदि को न्यायालय द्वारा जारी किये जाने वाले प्रत्येक प्रासेस का समयबद्ध तामिला कराकर नियत तिथि पर न्यायालय में उपलब्ध कराने के लिए बताया। इसके अतिरिक्त एसपी ने सभी पैरोकारों से कार्य सरकार के दौरान आ रही परेशानियों की विस्तृत जानकारी कर उन्हें दूर करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया।
पैरवी रजिस्टर व काज लिस्ट अध्यावधिक करने तथा थानों में पेंडिंग सीएस व एफआर की सूची तत्काल उपलब्ध कराने तथा कोर्ट मुंशियों से सामंजस्य स्थापित कर सात दिन के अंदर सभी को न्यायालय में दाखिल करने के निर्देश दिए। इस दौरान न्यायालय के पैरोकार समेत अन्य उपस्थित रहे।य