{"_id":"69178bf3ebb00b575105495b","slug":"submission-of-letter-for-arrest-of-the-accused-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-141281-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए साैंपा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए साैंपा पत्र
Sat, 15 Nov 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के परासी गनवरिया गांव में सितंबर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में पीड़ित पक्ष ने एएसपी को पत्र दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। स्थानीय पुलिस पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया है।
शिकायती पत्र में पीड़ित जौहर अली निवासी ग्राम मदरहा कक्टही थाना पुरंदरपुर महराजगंज ने बताया कि उनकी पुत्री नशीमा खातून की शादी 7 नवम्बर 2023 में जियाउल हक निवासी परासी गनवरिया से हुई थी। शादी के बाद से ही चार लाख रुपये दहेज के लिए ससुराल वाले उसे मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दे रहे थे।
11 सितंबर को उनकी पुत्री को जियाउल हक व उसके मां-बाप तथा भाई-बहन व बहनोई ने मारापीटा तथा जहर खिलाकर मार डाला। इसकी जानकारी होने पर वे लोग पहुंचे और केस दर्ज कराया। आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करना चाह रही थी। संवाद