फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   students welcomed

स्कूल खुले, बढ़ी रौनक

Mon, 16 Aug 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
students welcomed
नेशनल इंटर कालेज मूड़ाडीहाबेग में स्कूल खुलने पर बच्चों का स्वागत किया गया और पेन टाफी देकर उत्स? - फोटो : KHALILABAD
स्कूल खुले, बढ़ी रौनक
विज्ञापन

करीब पांच माह बाद खुले हैं कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूल
मुख्य गेट पर मास्क चेकिंग व हाथ सैनिटाइज किया गया
संवाद न्यूज एजेसी
संतकबीरनगर। सोमवार से कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूल खुल गए। इससे स्कूलों में चहल-पहल बढ़ गई। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते अप्रैल माह में कक्षा छह से लेकर 12 तक के स्कूल बंद कर दिए गए थे। इधर, कोरोना का प्रकोप कम होने पर 16 अगस्त से कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूल खोल दिए गए हैं। पहले दिन स्कूलों के मुख्य गेट पर छात्रों का मास्क चेकिंग व हाथ सैनिटाइज किया गया।

दो वर्ष से कोरोना जैसी बीमारी का दंश विद्यार्थी झेल रहे थे। नर्सरी से लेकर कक्षा पांच तक के स्कूलों को बंद हुए करीब दो साल बीतने को हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हुई है। नवंबर 2020 में कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूल खोले गए थे वह भी 50 फीसदी बच्चो की उपस्थिति विद्यालयों पर गई थी। कक्षा छह से लेकर आठ के स्कूल मार्च माह में खोले गए। अप्रैल माह में कोरोना का प्रकोप तेज हुआ तो सभी विद्यालय फिर से बंद कर दिए गए थे। तबसे अभी तक विद्यालय बंद चल रहे थे। शासन के निर्देश पर सोमवार से कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूल खुल गए। स्कूलों में रौनक बढ़ गई। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद में प्रधानाचार्य युनूस अख्तर खान ने मुख्य गेट पर मास्क चेकिंग के अलावा हाथ सैनिटाइज करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी। इसके साथ ही एचआर इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज आदि में छात्र पहुंचे और शिक्षकों से मिले। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूल सोमवार से खुल गए। कक्षाएं दो पालियों में चलेंगी। पहली पाली की कक्षाएं सुबह आठ बजे से और दूसरी पाली की कक्षाएं एक बजे से संचालित होंगी। बच्चों को मास्क लगाकर विद्यालय में आना अनिवार्य होगा। विद्यालय की समय सारणी के अनुसार ही बच्चे विद्यालय पर आएंगे। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं। सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग में प्रधानाचार्य और शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह ने बताया कि कोविड महामारी के चलते लगभग पांच माह से स्कूल बंद चल रहे थे। सरकार के निर्देश पर कोविड प्रोटोकॉल गाइडलाइन का पालन करते हुए 16 अगस्त से नौवीं कक्षा से 12वीं तक स्कूल खोला गया है। इस दौरान उप प्रधानाचार्य बदरे आलम, खालिद कमाल, निसार अहमद, फैयाज अहमद कुरैशी, अरशद जलाल, मंशाउलहक, मोहम्मद इलियास, सेराज अहमद आदि रहे। इसी प्रकार नुरूल करीम इंटर कॉलेज बढ़यामाफी, जोहरा फैज ए आम गर्ल्स इंटर कालेज बाघनगर, मुस्लिम इंडस्ट्रियल हायर सेकंडरी स्कूल बाघनगर, एएच इंटर कॉलेज पैड़ी, मोहम्मद हनीफ गर्ल्स इंटर कालेज बरगदवा कला आदि स्कूलों में बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed