{"_id":"6aff3bdfae90ba804f0b0145","slug":"students-tested-their-general-knowledge-in-the-examination-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-160852-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: परीक्षा में विद्यार्थियों ने परखा अपना सामान्य ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: परीक्षा में विद्यार्थियों ने परखा अपना सामान्य ज्ञान
विज्ञापन
एमएम आजाद स्कूल में नेशनल ओलंपियाड देते छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अमर उजाला की ओर से कराए जा रहे नेशनल ओलंपियाड लेवल-1 के तहत छात्रों ने बृहस्पतिवार को सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा दी। परीक्षा जिले के पांच केंद्रों पर कराई गई।
विद्यालयों के प्रधानाचार्य और निरीक्षकों ने अपनी निगरानी में परीक्षा कराई। लेवल-1 की परीक्षा प्रक्रिया के समापन के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे, जिसके आधार पर शीर्ष 20 प्रतिशत विद्यार्थी लेवल-2 की परीक्षा के लिए क्वालीफाई करेंगे।
जिले के एमएम आजाद स्कूल खजूरी मेंहदावल में प्रधानाचार्य सरिता, एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में प्रधानाचार्य दुर्गेश गोस्वामी, राज ग्लोबल एकेडमी मलोरना में प्रधानाचार्य आरके श्रीवास्तव, सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी खलीलाबाद में प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी अछिया मेंहदावल में प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
परीक्षा का उद्देश्य देश के कोने-कोने में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को एक ऐसा सशक्त और विश्वसनीय मंच प्रदान करना है, जहां वे केवल अपने विद्यालय तक सीमित रहकर नहीं, बल्कि देश भर के विद्यार्थियों के बीच अपनी वास्तविक स्थिति को समझ सकें। यह मंच विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में स्वयं को परखने, अपनी क्षमताओं की पहचान और आने वाली शैक्षणिक एवं व्यावसायिक चुनौतियों से निपटने का अवसर प्रदान करना है।