फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Students, teachers, and parents will be able to interact with the PM during 'Exam Talk'.

Sant Kabir Nagar News: छात्र, शिक्षक और अभिभावक कर सकेंगे पीएम से परीक्षा पे चर्चा

Tue, 16 Dec 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 16 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Students, teachers, and parents will be able to interact with the PM during 'Exam Talk'.
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा का नौवां संस्करण जनवरी में प्रस्तावित है। विभाग की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें कक्षा छह से 12 तक के छात्र, शिक्षक और अभिभावक भाग ले सकेंगे। सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र मिलेगा और चुनिंदा प्रश्नों को प्रधानमंत्री के साथ लाइव चर्चा में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


विभाग की तरफ से ब्लॉकवार लक्ष्य को हासिल करने के लिए नोडल अधिकारियों और सहायक नोडल की तैनाती की गई है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से जिले में बोर्ड परीक्षाओं से पहले परीक्षा पे चर्चा की तैयारी तेज हो गई है। इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा पे चर्चा से पहले देशभर में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए 11 जनवरी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से ज्यादा से ज्यादा छात्रों के रजिस्ट्रेशन कराने के लिए दिशा निर्देश दिया गया है। कार्यक्रम के तहत 11 जनवरी तक पोर्टल पर ऑनलाइन एमसीक्यू प्रतियोगिता की जा रही है। इसमें कक्षा छह से 12 तक के छात्र, शिक्षक और अभिभावक भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण-पत्र मिलेगा और चुनिंदा प्रश्नों को प्रधानमंत्री के साथ लाइव चर्चा में शामिल किया जाएगा। जनपद में ब्लॉकवार नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं। इसके साथ ही चार विद्यालयों पर एक नोडल अधिकारियों और सहायक नोडल की तैनाती की गई है। जिले में लगभग 50 हजार विद्यार्थियों, 1500 शिक्षकों और 5000 अभिभावकों के पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया है। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक धर्मेंद्र मिश्र का कहना है कि परीक्षा का तनाव कम करने और छात्रों को प्रेरित करने वाला यह कार्यक्रम पिछले आठ वर्षों से लाखों लोगों को जोड़ चुका है। प्रधानमंत्री सीधे छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed