फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Students of the district will participate in the ABVP convention in Gorakhpur.

Sant Kabir Nagar News: गोरखपुर में एबीवीपी के अधिवेशन में हिस्सा बनेंगे जिले के छात्र

Thu, 24 Oct 2024 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 24 Oct 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Students of the district will participate in the ABVP convention in Gorakhpur.
- एबीवीपी के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन का हुआ पोस्टर विमोचन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एबीवीपी का 22, 23 व 24 नवंबर को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन बृहस्पतिवार को एचआरपीजी कॉलेज में किया गया। परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन के तीन दिवसीय आयोजन के दौरान देश के प्रत्येक क्षेत्र से विद्यार्थी अधिवेशन का हिस्सा बनने गोरखपुर पहुंचेंगे।

एबीवीपी के नगर अध्यक्ष डॉ. मनोज वर्मा ने कहा कि नवंबर में परिषद का 70 वां राष्ट्रीय अधिवेशन गोरखपुर में आयोजित होने जा रहा है। इस अधिवेशन का हिस्सा बनने के लिए समूचे देश भर से प्रतिनिधि गोरखपुर में आएंगे। डॉ. मनोज मिश्रा ने कहा कि अधिवेशन में देश के सभी क्षेत्रों से आने वाले प्रतिनिधि एबीवीपी की कार्ययोजना को साकार रूप प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

एबीवीपी गोरक्ष प्रांत के प्रांत सहमंत्री माधवेंद्र तिवारी ने कहा कि परिषद के अधिवेशन में संगठन के सात दशकों की संगठनात्मक गौरवशाली यात्रा के विभिन्न चरणों से छात्रों को परिचित कराने शिक्षा तथा सामाजिक क्षेत्र में हुए आंदोलनों में परिषद के योगदान, देश के विभिन्न क्षेत्रों से राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग ले रही छात्रशक्ति द्वारा देश की अनेकता में एकता का स्वरूप दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला संगठन मंत्री आलोक मिश्र ने कहा कि गोरखपुर में आयोजित हो रहे अधिवेशन में वर्तमान की शिक्षा क्षेत्र की परिवर्तनकारी स्थितियों सहित समाज, युवाओं व शिक्षा संबंधी विषयों को प्रमुखता से रेखांकित करने वाला होगा। इस अवसर पर मारुति नंदन पाठक, रवि शंकर सिंह, आलोक राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed