फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Students of cultural events tied Sama

छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

Tue, 19 Apr 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Tue, 19 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Students of cultural events tied Sama
छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 सेमरियावां ब्लॉक के जोहरा फैज ए आम गर्ल्स इंटर कॉलेज बाघनगर और हिंद विकास एकेडमी हाईस्कूल बाघनगर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने नृत्य, एकांकी गीत, नाट्य मंचन, कौवाली, स्पीच, कविता, चुटकुले एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया तथा खूब तारीफें बटोरी। 
विज्ञापन

पूर्व सांसद भालचंद यादव ने कहा कि बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए स्कूलों में ऐसे कार्यक्रम का आयोजन जरूरी है। इससे बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का मौैका मिलता है। शिक्षा से ही समाज व देश विकास संभव है। शिक्षा के बिना जिदंगी गुजारना बेहद मुश्किल है। शिक्षित व्यक्ति का समाज और देश के विकास में अहमद योगदान है। कार्यक्रम की शुरूआत कुरआन पाक की तिलावत और स्कूल तराना से हुई।
विज्ञापन

बच्चों ने स्वागत गीत से लोगों का स्वागत किया। रूबिया खातून के गीत अभी नन्हा सा पौधा है, बड़ा होगा तो फल देगा, हमारी कौम का बच्चा, हवा का रुख बदल देगा। इस गीत पर लोगों ने पुरस्कार भी दिया। संजना, निकिता, रूबिया, सादिया आदि ने हमें दुश्मन के बच्चों को पढ़ाना है, मां उनसे बदला लेने हमको जाना है से सबको झंकझोर दिया। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. शकील खान, खैर इंटर कॉलेज बस्ती के पूर्व प्रधानाचार्य जमालुद्दीन, सपा के घोषित विधान सभा प्रत्याशी सुबोध यादव, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद, सपा नेता मुनीरूहसन चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जैनब खातून, उप प्रबंधक तनसीब रोमी, प्रधान संघ अध्यक्ष बशीर अहमद, ग्राम प्रधान अफजाल अहमद, मुनीर अहमद, डॉ.तारिक रशीद, मोहम्मद शफीक, इंदल यादव, ब्रह्मशंकर भारती, लोरिक यादव, अब्दुलशमसाद, राम सागर चौधरी, राम उजागिर यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed