फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Students of council and Kasturba schools will learn the nuances of the game

Sant Kabir Nagar News: खेल की बारीकियां सीखेंगे परिषदीय और कस्तूरबा विद्यालयों के विद्यार्थी

Wed, 07 May 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 07 May 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Students of council and Kasturba schools will learn the nuances of the game
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों व कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ाया जाएगा। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को विभिन्न खेलों के लिए तैयार करते हुए उन्हें खेलों की तैयारी कराई जाएगी। शासन के निर्देश पर जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में 1247 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें करीब एक लाख छात्र अध्ययनरत हैं। इसके साथ जनपद में सात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं। इसमें से प्रत्येक विद्यालय में 100-100 छात्राएं पढ़ाई करती हैं। विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए शासन की ओर तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में अब इन विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलों में आगे बढ़ाने की तैयारी की गई है। जिसमें प्रत्येक बच्चे को खेलकूद के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार बच्चे की जिस खेल में रुचि होगी उसको उसी में आगे बढ़ाते हुए खेल प्रतिभा को निखारा जाएगा। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि परिषदीय व कस्तूरबा विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारा जाएगा। इसके लिए उन्हें खेलकूद के लिए तैयार किया जाएगा। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed