{"_id":"5d1a372c8ebc3e3cc71eee1c","slug":"students-enjoying-in-first-day-in-school-khalilabad-news-gkp3122954126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन खेल कूद करते रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन खेल कूद करते रहे बच्चे
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय सेमरियावां पर स्कूल पर इंटरवल होने के बाद मे खेलते बच्चे।
- फोटो : KHALILABAD
मौज मस्ती में बीता स्कूल का पहला दिन
स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली
रैली में सदर विधायक, डीएम, सीडीओ आदि ने किया प्रतिभाग
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सोमवार से सभी परिषदीय व प्राइवेट स्कूलों में शिक्षण सत्र की शुरूआत हो गई। सुबह आठ बजे जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर से स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को डीएम रवीश गुप्त, विधायक सदर दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे, धनघटा विधायक श्रीराम चौहान, सीडीओ बब्बन उपाध्याय, बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन कई स्कूलों में बच्चों के पहुंचने पर तिलक लगाकर स्वागत किया गया। बच्चे उत्साह से स्कूल पहुंचे, पठन-पाठन के साथ मौज मस्ती भी की।
जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद से निकली रैली अस्पताल चौराह, बैंक चौराहा, गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा होते हुए वापस जूनियर हाईस्कूल में पहुंचकर समाप्त हुई। विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन को लेकर सरकार गंभीर है। हर विद्यालय से पूरे जुलाई माह में रैली निकाली जाएगी। शिक्षक घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर छात्र नामांकन पर जोर दे। विधायक श्रीराम चौहान ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में बच्चों का ठहराव हो इसके लिए हम सभी को प्रयासरत रहना होगा। डीएम रवीश गुप्त ने कहा कि शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर उनके पाल्यों का नामाकंन विद्यालयों में कराए। अगर कोई समस्या आती है तो बीएसए से मिलकर उसका समाधान कराएं। रैली का सफल आयोजन जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता रजनीश वैद्यनाथ के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर सीडीओ बब्बन उपाध्याय, बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह, बीईओ डॉ. नरेंद्र सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव, डीसी एमडीएम डीपी चंद, अनूप तिवारी, ऋषिकेश सिंह, सुमन सिंह, प्रतिभा सिंह, गीता सिंह, साधना पांडेय, इंद्रेश पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।