फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Student leader met DM

Sant Kabir Nagar News: चुनाव की मांग को लेकर डीएम से मिले छात्र नेता

Sat, 09 Sep 2023 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 09 Sep 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Student leader met DM
छात्र संघ चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट में छात्रो से जानकारी लेते डीएम महेंद्र सिंह तंवर।संवाद
- जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग की
विज्ञापन

- डीएम ने एसडीएम सदर से मांगी है रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर शुक्रवार को छात्र नेता कलक्ट्रेट पहुंच कर डीएम से मिले। छात्र नेताओं ने डीएम से चुनाव की तिथि घोषित किए जाने की मांग की। डीएम ने इस बावत एसडीएम सदर शैलेश दूबे से रिपोर्ट मांगी है,उसके बाद ही निर्णय लेंगे।

छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अंशुमान सिंह ने कहाकि एचआरपीजी कॉलेज में पिछले एक माह से छात्र नेता चुनाव की मांग को लेकर आंदोलनरत है। ऐसे में चुनाव कराया जाना बेहद जरूरी है। प्रशासन चुनाव पर रोक लगा रहा है, जो छात्र हित में सही नहीं है। कॉलेज प्रशासन चुनाव को लेकर तैयार है, पर प्रशासन की तरफ से हरी झंडी नहीं मिल रही है। छात्र नेता अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे थे। जिसमें पांच छात्रनेता बेहोश भी हो गए थे। उसके बाद भी प्रशासन के लोग नहीं जागे। उन्होंने डीएम से इस मामले में हस्तक्षेप किए जाने की मांग की। डीएम ने छात्र नेताओ की बाताें को सुना और एसडीएम और सीओ को बुलाकर मामले का फीड बैक लिया। बैठक में यह बात उठी कि छात्र नेता कॉलेज परिसर में पढाई को प्रभावित करते है। इसके साथ ही शहर में व्यापारियों से चंदा भी वसूलते है। डीएम ने इस बारे में छात्र नेताओं से पूछताछ की तो छात्र नेताओं ने बताया कि काफी समय पहले दो जगह ऐसी शिकायत मिली थी,लेकिन अब ऐसा नहीं है। जिन छात्र नेताओं के जिस व्यपारी से अच्छे रिश्ते होते है,वे ही व्यक्तिगत व्यवहार पर चुनाव में मदद के नाम पर कुछ रुपये हासिल करते है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने एसडीएम सदर से रिपोर्ट मांगी है। उसके बाद ही निर्णय लिए जाने की बात कहीं। इस दौरान रजत सिंह समेत अन्य छात्र नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed