फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   student congretulation

Sant Kabir Nagar News: पदक, प्रशस्ति पत्र और टेबलेट मिला तो खिली मुस्कान

Thu, 15 Jun 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 15 Jun 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
student congretulation
कलेक्ट्रेट में हाईस्कूल और इंटर के टापरो को अमर उजाला की तरफ से मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मान
- अमर उजाला और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मेधावी सम्मान समारोह हुआ
विज्ञापन

- यूपी बोर्ड के मेधावियों को किया गया सम्मानित, सम्मान मिलने से बढ़ता है हौसला : डीएम
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अमर उजाला और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान जिले में टॉप टेन सूची में शामिल 10 वीं और 12 वीं के 22 मेधावियों को सम्मानित किया गया। डीएम संदीप कुमार, एसपी सत्यजीत गुप्त और सीडीओ संत कुमार ने एक-एक मेधावी को पदक पहनाया और प्रशस्ति पत्र एवं टेबलेट सौंपा। सम्मान पाकर मेधावी काफी खुश नजर आए। इससे पूर्व लखनऊ में चल रहे सम्मान समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ के भाषण का लाइव प्रसारण छात्रों को दिखाया गया।
डीएम संदीप कुमार ने कहा कि छात्रों को सम्मान मिलने से हौसला बढ़ता है, एक ऊर्जा मिलती है। छात्रों के हाथों में टेबलेट आएगा तो समझो दुनिया मुट्ठी में आ जाएगी। टेबलेट के माध्यम से शिक्षा प्राप्त करें, इसका लाभ उठाएं। एसपी सत्यजीत गुप्त ने कहा कि शिक्षा का दायरा बहुत बड़ा होता है। एक अच्छा शिक्षक शिक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण की भागीदारी का भी हिस्सा होता है। इसी प्रकार अगर हाईस्कूल और इंटर के इन मेधावी बच्चों को उचित माहौल और सुविधा मिले तो वे अच्छे नागरिक बनकर समाज को काफी कुछ दे सकते हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से दिया जाने वाला सम्मान भी मेधावियों के लिए खाद- पानी का काम करेगा, इसलिए इसे छोटा न समझें। सीडीओ संत कुमार ने कहा कि छात्र जीवन में कई तरह के विचार आते हैं। मसलन, बड़ा होकर क्या बनना है, कुछ बड़ा करना है, इस तरह की सोच प्राय: सभी विद्यार्थियों के जहन में होती है। इसके साथ ही हमारे जीवन में कुछ अवसर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन कर रहे डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने कहा कि माता-पिता, शिक्षक, पारिवारिक मित्र और आसपास का वातावरण हमें लक्ष्य निर्धारित करने में मदद करता है। एक समय था कि विद्यार्थियों में डॉक्टर और इंजीनियर बनने की होड़ थी, उसके बाद आईटी का क्रेज आया। हर मेधावी कुछ बड़ा करने की सोच रखता है। इसके लिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर ले।
इस दौरान हाईस्कूल के 11 और इंटरमीडिएट के 11 मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पीडी संजय नायक, डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी, बीएसए अतुल कुमार तिवारी, दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी प्रियंका यादव, डीपीओ विजय श्री, सांसद प्रतिनिधि जेपी निषाद, बजरंगी लाल विश्वकर्मा, नकुल गौतम, अजीत सिंह, दुर्गेश, जय प्रकाश समेत अन्य मौजूद रहे।
0000000000000000000
हाईस्कूल के इन मेधावियों को किया गया सम्मानित
शिवनंदन चौरसिया, कूड़ीलाल रूंगटा एसवीएमआईसी विधियानी खलीलाबाद, कृपा शंकर, सरस्वती विद्यालय मंदिर इंका मेंहदावल, रिया कसौधन, स्वामी विवेकानंद इंका गागरगाढ़, हर्षित, सरस्वती विद्यालय मंदिर इंका मेंहदावल, स्नेहा, उमा महेश्वर श्रीमती राम दुलारी बालिका इंटर कॉलेज भोगीपुर, मेहताब आलम, अजीजुल्लाह हायर सेकेंडरी स्कूल सांड़ा, विशाल साहू, संतकबीर इंटर कॉलेज सिक्टहा, आर्यन गोंड, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गागरगाढ़, अर्जुन भारद्वाज, हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद, प्रेम चंद, संत रतन शंकर शिक्षण संस्थान बगही, आदित्य चौरसिया मौजूद रहे।
-------------
इंटरमीडिएट के इन मेधावियों को सम्मानित किया
रोशनी, श्रीमती शंकर देई बालिका इंटर कॉलेज धनघटा, पूजा सिंह, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद, खुशी वर्मा, हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद, प्रियांशु, श्री रामनारायण पांडेय इंका पुतसर, रवि प्रसाद, हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद, आराधना, श्रीराम नरेश चौधरी कन्या इंका जंगल बेलहर, मृदुला त्रिपाठी, हीरालाल रामनिवास इंका खलीलाबाद, अभिषेक यादव, हीरालाल रामनिवास इंका खलीलाबाद, अंशिका मिश्रा, आदर्श जनता इंका पचपेड़वा, शुभम सिंह, संतकबीर इंका सिक्टहा, तृषा चौहान, स्वामी विवेकानंद इंका गागरगाढ़ शामिल हैं।
000000000000000000
सम्मान मिलने पर बोले मेधावी-
जीवन में नहीं भूलूंगी
कभी सोचा नहीं था कि इस तरह का सम्मान मिलेगा। इस सम्मान को जीवन में भी नहीं भूलूंगी, इसे सुरक्षित रख लेंगे। आगे और मेहनत कर अपने माता-पिता और गुरुजनों की उम्मीदों पर खरा उतरूंगी।
- रोशनी, इंटरमीडिएट
0000000000000000
सम्मान मिलना गर्व की बात
इस तरह का सम्मान मिलना गर्व की बात है, अमर उजाला ने जो सम्मान दिया है उसको जीवन भर याद रखूंगा, सम्मान मिलने से हौसला बढ़ता है और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

-आदित्य चौरसिया, हाईस्कूल
00000000000000
पहली बार मिला इस तरह का सम्मान
जब सूचना मिली कि 14 जून को सम्मानित किया जाएगा, तो खुशी से झूम उठी। इस तरह का सम्मान पहली बार मिला है। इसे सुरक्षित रखूंगी और लोगों को दिखाऊंगी।
- खुशी वर्मा, इंटरमीडिएट
000000000000000
जीवन का सुखद पल
सम्मान मिलना गर्व की बात होती है। यह जीवन का काफी सुखद पल है। इस सम्मान से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। जो सम्मान मिला है उस पर खरा उतरेंगे और अपने जीवन का लक्ष्य पूरा करेंगे।
- कृपाशंकर, हाईस्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed