{"_id":"68b5d9d4e4fb913d670c135f","slug":"strictness-on-illegal-vehicles-two-buses-seized-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-137815-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डग्गामार वाहनों पर सख्ती, दो बसें सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डग्गामार वाहनों पर सख्ती, दो बसें सीज
Mon, 01 Sep 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर डग्गामार वाहनों का चालान करती पुलिस-स्रोत पुलिस
संतकबीरनगर। जनपद में सोमवार को एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने यातायात पुलिस के साथ डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई के लिए जांच अभियान चलाया। टीम ने दो डग्गामार अवैध बस को सीज करके पुलिस लाइन में खड़ा करा दिया। जबकि पांच के कागजात सही न मिलने पर कार्रवाई की।
अमर उजाला में एक सितंबर के अंक में धड़ल्ले से फर्राटा भर रहीं डग्गामार बसें शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद एआटीओ और यातायात विभाग हरकत में आ गया। सोमवार को एआरटीओ व यातायात पुलिस ने संयुक्त जांच अभियान चलाकर डग्गामार वालनों की कार्रवाई की। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास पर जांच कर अवैध व जर्जर बस पर टीम ने कार्रवाई की। टीम ने दो बस को पकड़कर सीज करने के बाद पुलिस लाइन में खड़ा करा दिया।