{"_id":"69e5150030c5752fcc04bf29","slug":"strict-action-to-stop-hoarding-oil-is-being-given-for-rs-200-and-diesel-for-rs-500-khalilabad-news-c-209-1-kld1017-149363-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जमाखोरी रोकने पर सख्ती, 200 का तेल और 500 का दिया जा रहा डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जमाखोरी रोकने पर सख्ती, 200 का तेल और 500 का दिया जा रहा डीजल
विज्ञापन
खलीलाद के मेंहदावल बाईपास पर बंद पड़ा पेट्रोल पंप। संवाद
संतकबीरनगर। जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति में रविवार को कुछ सुधार दिखा। हालांकि कई स्थानों पर दिक्कत बनी रही। लोग तेल के लिए परेशान रहे। पेट्रोल-डीजल की कमी के चलते दो पेट्रोल पंप बंद हैं। खलीलाबाद में एक और पौल क्षेत्र का एक पंप ड्राई है।
पेट्रोल पंप मालिकों ने जमाखोरी को रोकने के लिए ज्यादा तेल नहीं देने पर रोक लगा दी है। खलीलाबाद में एक पंप बाइक सवारों को केवल 200 रुपये का पेट्राेल दिया जा रहा था। बखिरा के एक पंप पर केवल 500 रुपये का डीजल दिया जा रहा है।
रोसयाबाजार संवाद के अनुसार पौली क्षेत्र के दो पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। इन पंपों पर डीजल मिल रहा है। एके पेट्रोलियम खरचा रामपुर बारह कोनी बाजार में रविवार को डीजल लेने के लिए भीड़ उमड़ी। पेट्रोल पंप के मैनेजर विनोद यादव ने कहा हमारे पंप पर नियमित सप्लाई आ रही है। कभी-कभार कुछ समय के लिए पंप ड्राई हो जाता है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक और पेट्रोल पंप पर तेल न रहने से ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई। ऐसे में डीजल भी खत्म होने की उम्मीद है। क्षेत्र के दुल्हापार में एक पेट्रोल पंप बंद है। हरिहरपुर संवाद के अनुसार क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर तेल पहुंचने से लोगों ने राहत की सांस ली है। तीन दिनों से पंपों पर डीजल-पेट्रोल न होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। सहालग में डीजल-पेट्रोल की जरूरत भी बढ़ गई है।
क्षेत्र के महुली, हरिहरपुर, कुशहवा और नाथनगर के पंपों पर तीन दिन से डीजल-पेट्रोल नहीं था। तेल न मिलने के चलते बाइक, प्राइवेट वाहन और सवारी वाहनों को काफी दिक्कत हो रही थी। अरशद, रामप्रकाश, अनिल कुमार, बिरेंद्र कुमार ने बताया कि तेल आने की सूचना पर लोग अपनी गाड़ियों में तेल भराने के लिए पंपों पर पहुंच रहे हैं। पंपों पर डीजल-पेट्रोल आ जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।