फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Strengthen the organization up to the booth level.

Sant Kabir Nagar News: संगठन को बूथ स्तर तक करें मजबूत

Fri, 21 Aug 2026 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Strengthen the organization up to the booth level.
सेमरियावां में कांग्रेस सृजन अभियान कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते एआईसीसी पर्यवेक्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई।
एआईसीसी पर्यवेक्षक केशर कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। व्यापारी, छात्र, किसान और युवा समेत हर वर्ग परेशान है। उन्होंने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी जनता और छात्रों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पर विशेष नजर रखने और संगठन को मजबूत करने की अपील की।
विज्ञापन

देश और प्रदेश की सरकार से जनता ऊब चुकी है और कांग्रेस व राहुल गांधी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।
जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। इस माैके पर हाजी मोहम्मद नजीर, सैयद तारिक हुसैन, मोहम्मद अकरम नजीर, अतीक सिद्दीकी, रियाज अहमद आदि मौजूद रहे।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed